Category Archives:  Spiritual

यदि बच्चे करे ऐसी हरकते तो मत कीजिये उन्हें नजरअंदाज | जान सकते है उनका भविष्य...

Jan 09 2019

Posted By:  Sandeep

भारत में पुरानी मान्यताओं पर काफी विश्वास किया जाता है | एक ऐसी ही मान्यता भारत में है की बच्चे में कुछ ऐसे लक्षण होते है जिन्हे यदि समय पर पहचान लिया जाये तो बच्चो के भविष्य का पता लग सकता है | आज हम आपको ऐसे लक्षण बताने जा रहे है की जिन्हे देखकर आप बच्चे का भविष्य बता सकते है | आईये जाये उन लक्षणों को....


झाड़ू उठाना 
भारत में ऐसा कहा जाता है की झाड़ू साक्षात् माँ लक्ष्मी के समान है | यदि किसी घर में प्रातः काल शास्त्रों के बताये नियमो के अनुसार झाड़ू का इस्तेमाल करता है तो वह जीवन में कभी भी दुखी नहीं रह सकता है | कभी भी झाड़ू को सूर्यास्त के बाद नहीं छूना चाहिए | इसके अतिरिक्त यदि आपको झाड़ू का उपयोग करना है तो प्रातः काल जल्दी करना चाहिए | क्योंकि इससे माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है | हिन्दू धर्म ग्रंथो में यह भी मान्यता है की झाड़ू को उपयोग करने के बाद ऐसी जगह रखना चाहिए, जिस पर किसी की नजर ना पड़े और कभी भी झाड़ू को खड़ा नहीं रखना चहिये | क्योंकि इससे शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होती है |  

यदि कोई बच्चा प्रातःकाल अचानक से झाड़ू उठाता है तो परिवारजन को उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए | क्योंकि ऐसा करके बच्चे अपने भविष्य का संकेत दे रहा होता है | ऐसी मान्यता है की अचानक से झाड़ू उठाने वाला बच्चा काफी अमीर बनता है और दुनिया में काफी नाम भी कमाता है | इसके साथ ही यदि वह काफी देर तक झाड़ू का इस्तेमाल करता है तो उस दिन अतिथि के आने के संकेत भी हमे मिलते है | 



सर पर हाथ ना रखने देना
यदि आपके घर में कोई ऐसा बच्चा है, जो आपको अपने सर पर हाथ न रखने दे तो समझ जावे की बालक काफी आत्मसम्मानी है | उसे किसी व्यक्ति के सामने झुकना किसी भी कीमत पर पसंद नहीं होगा | धर्म ग्रंथो में तो यहाँ तक कहा गया है की ऐसे बालक काफी तेजस्वी होते है | इनके ऊपर किसी विशेष देवता की कृपा रहती है | 


अंगुलियां गिनना 
यदि आप किसी बालक को अंगुलियां गिनते हुए देखे तो उसे नजरअंदाज न करे | क्योंकि यह शुभ संकेत नहीं होतेहै | ऐसे लड़के जल्द ही बीमार पड़ने लग जाते है | यदि देवी-देवताओ की कृपा ना हो तो बालक की मृत्यु के योग भी बन सकते है | इसलिए यदि कोई बालक आपको इस स्थिति में दिखाई दे तो तुरंत ब्राह्मण के पास जाकर आवश्यक पूजा करे | यही उसके लिए जरुरी है | इस कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब ना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर